गोरखपुर (यूपी), 23 जनवरी | प्रभु श्री राम के मंदिर लोकार्पण के मौके पर केयान डिस्टीलरी ने इक्यावन दीप जलाकर मिठाई बांटी खुशियां मनाई। केयान डिस्टीलिरी प्राइवेट लिमिटेड के एम0 डी0 विनय कुमार सिंह ने देश वासियों को बधाई देते हुए सभी के लिए प्रभु श्री राम से उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आज के इस ऐतिहासिक दिन को इस पूरे युग का स्वर्णिम दिन बताया। उन्होंने कहा की प्रभु श्री राम जैसा आज्ञाकारी पुत्र, भाई के लिए बड़े दिल वाला ,माता के लिए त्याग और प्रजा को बिना भेद भाव के लोककल्याण की भावना से एक आदर्श राजा की तरह जो रामराज्य का संचालन किया वो पूरी दुनिया के लिए नज़ीर है।
भगवान राम के आदर्शो पर चलकर भारत पूरी दुनिया में एक बार फिर आदरणीय मोदी जी और योगी जी के शानदार नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर हो रहा है। आज के दिन पूरे भारत में जहां दिवाली जैसी धूम है वहीं केयान डिस्टिलिरिज में भी आज का महान पर्व धूम धाम से मनाया गया , जीएम एपी मिश्रा के अलावा केयान के प्रोजेक्ट हेड अंकुर गंगवार अमित पांडेय,नितिन दीक्षित, नरेंद्र सैनी, विकास त्रिपाठी,आलोक यादव,अजय मिश्रा,सुरक्षा के सभी सदस्य उपस्थित रहे।प्रबंधक प्रशासन आत्मा नंद सिंह ने श्री राम का जयकारा लगावाया एवं प्रसाद वितरित किया।