Thursday, April 9, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर में कार की टक्कर से व्यक्ति की मौत: कुछ दिन बाद होनी थी बेटी की शादी

Spread the News

जालंधर, 22 जनवरी।  जालंधर के लोहियां खास के पास हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव फरीदासराय, लोहियां खास निवासी दलबीर सिंह काला (55) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के वक्त दलबीर सिंह स्कूटर चला रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक कार ने टक्कर मार दी। जल्द ही पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।

कुछ दिन बाद बेटी की शादी होनी थी

दलबीर की मौत से पूरा परिवार और गांव सदमे में है, क्योंकि कुछ दिन बाद ही दलबीर की बेटी की शादी थी। लेकिन उससे पहले ही एक हादसे में उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत दलबीर को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ले जाते ही डॉक्टरों ने दलबीर को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गये।

घटना के बाद आरोपी कार छोड़कर भाग निकले

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा लोहियां खास स्थित हेमकुंट अस्पताल के पास हुआ। स्कूटर सवार अपनी स्पीड से जा रहा था तभी पीछे से आ रही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बहुत सारा काला खून बहा। मौका पाकर आरोपी मौके से फरार हो गया। लोहियां थाने के एसआई गुरविंदर सिंह ने बताया कि कार सवारों की तलाश जारी है। एसआई गुरविंदर सिंह ने बताया कि कार सवार अपने वाहन की रजिस्ट्रेशन कॉपी भी अपने साथ ले गए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments