गुरदासपुर, 21 जनवरी । गुरदासपुर के मिहर चंद रोड पर एक निजी स्कूल के बाहर एक लावारिस बैग मिला। जब इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई तो गुरदासपुर पुलिस तुरंत हरकत में आई और सिटी पुलिस के SHO और डॉग स्वाट टीम, बम प्रूफ पीसीआर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और बैग को अपने कब्जे में ले लिया।
उस रूट पर ट्रैफिक डायवर्ट कर बैग की जांच की गई तो उसमें कपड़े मिले। शायद किसी की गलती से यह बैग यहां गिर गया। बता दें कि 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर और गणतंत्र दिवस भी नजदीक है, जिसके चलते पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। वहीं, डीएसपी सिटी सुखपाल सिंह ने कहा कि जिस किसी को भी कोई लावारिस वस्तु या लावारिस बैग, लावारिस व्यक्ति घूमता दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।



