चंडीगढ़, 21 जनवरी। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू), चंडीगढ़ ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर 22 जनवरी को छुट्टी की घोषणा की है। इस संबंध में यूनिवर्सिटी की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर के सभी शैक्षणिक और गैर-शिक्षण विभाग और कार्यालय बंद रहेंगे। यह आदेश यूनिवर्सिटी से संबद्ध चंडीगढ़ के सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त कॉलेजों पर भी लागू होगा। आदेश की प्रति भी भेजी गई है।



