Monday, September 21, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब में छुट्टी से जुड़ी अहम खबर: कल बंद रहेंगे ये 4 हजार स्कूल, पढ़ें वजह

Spread the News

चंडीगढ़, 21 जनवरी । कल पंजाब में छुट्टी को लेकर अहम खबर सामने आई है। हालांकि पंजाब में कल सार्वजनिक अवकाश की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मान्यता प्राप्त और संबद्ध स्कूल एसोसिएशन के तहत 4 हजार स्कूल कल बंद रहेंगे। यह फैसला राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के मद्देनजर लिया गया है। यह घोषणा स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष जगतपाल महाजन और महासचिव सुरजीत शर्मा बब्लू ने की।

बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पूरे देश में उत्साह का माहौल है। केंद्र सरकार पहले ही कई राज्यों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान कर चुकी है। इसके साथ ही कुछ सरकारी दफ्तरों को भी दोपहर 2.30 बजे तक बंद रखने का ऐलान किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments