लुधियाना, 19 जनवरी | चौड़ा खूह के बांसावाला बाजार में स्थित गुरुद्वारा छेवीं पातशाही में अज्ञात युवक की हत्या करने वाले निहंग सिंह के डोप टैस्ट में ड्रग्स के अंश मिले हैं। डॉक्टरों को उसके ब्लड सैंपल से ब्यूपरनोर्फिन, बेंजोडायजेपाइन, और मॉर्फिन मिली है। इसी के साथ-साथ उसने पुलिस के सामने ये भी कबुला है कि उसने युवक का कत्ल महज पब्लिसिटी के लिए किया है। आरोपी निहंग सिंह की पहचान रमनदीप सिंह उर्फ मंगूमठ निवासी लुधियाना के रूप में हुई है।
पूरा मामला:
निहंग सिंह रमनदीप सिंह उर्फ मंगूमठ ने बेअदबी करने की शंका में गुरुद्वारे में हत्या कर दी थी। वीडियो बनाकर ने दावा किया कि उसने ही उक्त युवक की हत्या की है, क्योंकि वह गुरुद्वारे में बेअदबी करने आया था। आरोपी निहंग सिंह रमनदीप सिंह को सात दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।



