चंडीगढ़, 17 जनवरी | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज दिल्ली में एक महत्वपूर्ण दौरे पर पहुंचे हैं। सूचना के अनुसार, उन्होंने इस दौरान कई देशों के हाई कमिश्नरों से मुलाकात की हैं। मुख्यमंत्री मान ने पंजाब में विदेशी निवेश को बढ़ावा देते हुए सभी को पंजाब में निवेश करने के लिए प्रेरित किया है।
दिल्ली में मौजूद रहते हुए, सी.एम. मान ने ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिशनर फिलिप ग्रीन के साथ मिलकर पंजाब में निवेश की चर्चा की। इस मीटिंग के दौरान, उन्होंने पंजाब में कृषि, शिक्षा, पशु चारा, और खेल उद्योगों में निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से बातचीत की है।




