लुधियाना, 17 जनवरी | 19 दिन पहले 4 वर्षीय बच्ची की हत्या कर आरोपी ने उसका शव बेड बॉक्स में डाला था। इसी मामले में पुलिस ने आरोपी को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। आरोपी सोनू को पहचानने के लिए पुलिस ने 2 लाख का इनाम भी रखा था। यह वहीं आरोपी है जिसके चलते लुधियाना SHO और नेहा नामक लड़की के बीच हुई बहस वाली वीडियो वायरल हुई थी।
उसे धरा 302, 376A, 376AB, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस कल आरोपी की गिरफ्तारी पर प्रेस कान्फ्रेंस करेगी।



