पटियाला, 1 जनवरी | पटियाला पुलिस ने दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी वरुण शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों की पहचान संदीप निवासी पटियाला और नूरी निवासी मोगा के रूप में हुई है। ये दोनों 23 अक्टूबर को मोगा में एक कबड्डी खिलाड़ी पर गोली चलाने के मामले में वांछित थे।
दोनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी जगदीप सिंह जग्गा के निर्देश पर वारदातों को अंजाम देते थे।



