Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

अमृतसर: घर से 28 करोड़ की हेरोइन बरामद, भाई-बहन निकले ड्रग तस्कर

Spread the News

अमृतसर, 29 दिसंबर | अमृतसर में पाकिस्तान सीमा से सटे गांव मजीमियां में एक बहन और भाई के पास से 28 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद हुई है। हालांकि, बहन को गिरफ्तार कर लिया गया है। भाई भागने में सफल रहा। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, थाना अजनाला के अंतर्गत गांव मझियां के पास पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। नाकाबंदी के दौरान गांव की ओर से आ रही एक लड़की को शक के आधार पर रोककर जांच की गई तो उसके पास से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। लड़की की पहचान खानवाल निवासी कुलवंत कौर के रूप में हुई है।

पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने अपने भाई द्वारा नशे का कारोबार करने की बात बतायी। उनकी सूचना पर पुलिस उनके भाई सुच्चा सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची। उनके घर से जहां 3.50 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई, वहीं उनका भाई सुच्चा सिंह भागने में सफल रहा।

अजनाला थाने के SHO सुखजिंदर सिंह खैरा के मुताबिक कुलवंत कौर से पूछताछ जारी है और जल्द ही उसके भाई को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हेरोइन की सप्लाई और आपूर्ति की भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments