लुधियाना, 29 दिसंबर | यहां एक मनहूस खबर सामने आई है। लुधियाना के डाबा इलाके में 4 साल की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यह लड़की कल रात से लापता थी। जब उसके परिजनों ने उसकी तलाश की तो बच्ची का कुछ पता नहीं चला।
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला है कि इलाके में रहने वाला एक युवक बच्ची को बहाने से कमरे में ले गया, जब पुलिस ने युवक के कमरे की तलाशी ली तो वहां बिस्तर पर बच्ची का शव मिला। देर रात पुलिस ने बच्ची का शव बरामद कर लिया। आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
आशंका है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गयी। बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई थी। फिलहाल पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।



