1 जनवरी से 7 जनवरी तक आधार कार्ड कराये जाएंगे ठीक- हाजी मुहम्मद फुरकान
लुधियाना 29 दिसंबर। मुहम्मद गुलबहार सहायक संयोजक जमीयत उलेमा लुधियाना की अध्यक्षता में मस्जिद अहमद रूपनगर में जमीयत उलेमा लुधियाना की मासिक बैठक आयोजित हुई। हाजी मुहम्मद फरकान खज़ांची जमीयत उलेमा लुधियाना ने कहा कि जमीयत उलेमा लुधियाना के तत्वावधान में 1 जनवरी से 7 जनवरी 2024 तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों टिब्बा रोड, ताजपुर रोड, राहों रोड, शेरपुर, कुंदनपुरी, रूप नगर और एल ब्लॉक इत्यादि जैसे में शिविर स्थापित किए जाएंगे।
जिन में आधार कार्ड के ठीक कराने का कार्य किया जाएगा। इस लिए जिन लोगों के आधार कार्ड में नाम, पता और जन्मतिथि आदि, यदि कुछ भी गलत दर्ज किया गया है, तो उन्हें चाहिए कि अपने क्षेत्र के कैंप में पहुंच कर इसे ठीक करा लें। आप ने कहा कि यह कैंप उन इलाकों की बड़ी मस्जिदों के करीब लगाए जाएंगे और किस दिन किस इलाके की किस किस मस्जिद में कैंप लगेगा, इसकी जानकारी कैंप से एक-दो दिन पहले संबंधित इलाके के इमामों, उलेमओं और सोशल मीडिया के माध्यम से जनता को दे दी जायेगी। आप ने इमामों और उलेमाओं से अपील कि के कल जुमे की नमाज के बाद लोगों में इस का ऐलान करें कि जिनके आधार कार्ड में कोई कमी है, वे नजदीकी शिविर में पहुंचकर अपना आधार कार्ड सही करा लें और जिनके वोटर कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र व अनय दस्तावेजों में किसी प्रकार की खामी है तो ऐसे लोग भी इन शिविरों में पहुंचें, उन्हें समझाया जाएगा कि इस खामी और कमी को कैसे दूर किया जाए और उन स्थानों और व्यक्तियों को भी चिन्हित किया जाएगा, जहां जाकर उनका काम आसान हो जाएगा।
इस मौके पर हाजी मुहम्मद फुरकान ने मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी मुफ्ती ए शहर और अध्यक्ष जमीयत उलेमा लुधियाना और अब्दुस समद पंजाबी बाग टिब्बा रोड का शुक्रिया अदा किया, जिनके प्रयासों से इन शिविरों को मंजूरी मिली। डॉ. कारी मुहम्मद यूसुफ महासचिव जमीयत उलेमा लुधियाना ने कहा कि चुनाव का समय नजदीक है इसलिए लोगों को देश के हालात के बारे में जानकारी देनी चाहिए और उन्हें समझाना चाहिए कि वे अपने बहुमूल्य वोट का इस्तेमाल ऐसे उम्मीदवारों के पक्ष में करें जो देश और राष्ट्र के लिए फायदेमंद साबित हों और संप्रदायवाद को खत्म करने वाले हों। बैठक में भाग लेने वालों में कारी मुहम्मद इंतिज़ार इमाम मस्जिद अहमद रूपनगर, हाजी मुहम्मद अंसार, कारी मुहम्मद आदिल, मुहम्मद मुस्तफा और मुहम्मद सलीम आदि के नाम शामिल हैं।



