Monday, April 27, 2026
No menu items!
Google search engine

सबूत खोजने के लिए जंगल में भटकती रही पुलिस

Spread the News

श्रद्धा वॉकर हत्याकांड में आए दिन नए नए हैरान करने वाले मामले सामने आ रहे हैं. दिल्ली पुलिस इस खौफनाक हत्याकांड की पड़ताल में जुटी हुई है. आरोपी आफताब अमीन पूनावाला नए नए खुलासे कर रहा है. पूरे मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस शनिवार को दिल्ली के डीएलएफ फेज-3 इलाके में स्थित जंगल में पहुंची. जहां पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार की मेटल डिटेक्टर से खोजबीन की. सूत्रों की मानें तो डेढ़ घंटे की तलाशी के बाद बावजूद पुलिस को यहां से कुछ भी हाथ नहीं लगा.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डीएलएफ फेज-3 इलाके में स्थित जंगल को पुलिस ने उस वक्त खंगाला. जब पुलिस को शक हुआ कि आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने अपनी ‘लिव-इन-पार्टनर’ श्रद्धा वॉकर की हत्या करने के बाद, हथियार इन्हीं जंगलों में फेंका है. बता दें कि पुलिस ने शुक्रवार को काले रंग की पॉलीथीन की थैली जंगल से बरामद की थी. पॉलीथीन की थैली में कुछ था लेकिन क्या था इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई. सूत्र बताते हैं कि उस काले रंग की पॉलीथीन में वॉकर के शव के कुछ टुकड़े थे. हालांकि श्रद्धा के सिर का अब भी पता नहीं चल सका है.

फ़्लैट से मिला धारदार हथियार 

वहीं, शनिवार को ही पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली के महरौली स्थित पूनावाला के घर से एक धारदार हथियार बरामद किया. अब इस बारे में पुलिस पता लगाएगी कि शव के टुकड़े करने के लिए क्या इसका इस्तेमाल किया गया था?

फोरेंसिक जांच के लिए भेजे जाएंगे कपड़े

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्होंने घर के सभी कपड़े भी अपने कब्जे में ले लिए. अब उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा. हालांकि, इनमें वे कपड़े शामिल नहीं हैं जो पूनावाला और वॉकर ने 18 मई को हत्या के दिन पहने थे. साथ ही पूनावाला के कार्यालय के सहयोगी, जिन्हें श्रद्धा कॉल किया करती थी और अपनी आपबीती सुनाती थी, उनसे पूछताछ किए जाने की संभावना है.

पुलिस के अनुसार, पूनावाला ने अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ श्रद्धा वॉकर (27) की 18 मई की शाम कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी थी और उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए. आरोपी ने शव के टुकड़ों को लगभग तीन सप्ताह तक अपने घर के फ्रिज में रखा था. शव के टुकड़ों को कई दिनों तक शहर के विभिन्न हिस्सों में फेंकता रहा. इनमें पुलिस ने अब तक शव के 13 टुकड़े बरामद कर लिए हैं. साथ ही, शव के और टुकड़ों का पता लगाने के लिए आरोपी पूनावाला को दक्षिणी दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर ले जाया जा रहा है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments