फतेहगढ़ साहिब, 26 दिसंबर | गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी जी की शहादत को समर्पित तीन दिवसीय शहीद सभा 26 दिसंबर से शुरू हो रही है। गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के मैनेजर गुरदीप सिंह कंग ने बताया कि आज शहीद सभा के पहले दिन गुरुद्वारा श्री ज्योति सरूप साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी ने उचित प्रबंध किए हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।




