गुरदासपुर, 26 दिसंबर | गुरदासपुर के गांव तलवंडी के एक युवक की इंग्लैंड में मौत की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान तलविंदर सिंह के रूप में हुई है। उसकी उम्र 35 साल बताई जा रही है। वह 2009 में इंग्लैंड गए, जहां तलविंदर सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई।
आपको बता दें कि तलविंदर के पिता ने 16 लाख खर्च करके अपने बेटे को इंग्लैंड भेजा था ताकि उसका भविष्य बन सके और बाद में घर के हालात सुधर सकें, लेकिन होनी को तो कुछ और ही मंजूर था। तलविंदर को इंग्लैंड गए 14 साल हो गए, वो खुद तो वापस नहीं लौटे लेकिन उनकी मौत की खबर ने उनके बुजुर्ग माता-पिता को तोड़कर रख दिया है।
तलविंदर की असामयिक मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और बुजुर्ग माता-पिता ने गुहार लगाई है कि उनके बेटे का शव भारत लाया जाए ताकि वे उसका अंतिम संस्कार कर सकें।



