Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine

मस्जिद में नमाज पढ़ रहे सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की आतंकवादियों ने गोली मारकर की हत्या

Spread the News

जम्मू, 24 दिसंबर | जम्मू-कश्मीर के बारामूला में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। यहां के गैंटमुल्ला इलाके में आतंकियों ने एक सेवानिवृत्त एसएसपी की गोली मारकर हत्या कर दी। एसएसपी का नाम मोहम्मद शफ़ी है।

बताया जा रहा है कि जब मोहम्मद शफी मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे तो आतंकियों ने उन पर गोली चला दी। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्वीट किया है कि घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments