Thursday, June 11, 2026
No menu items!
Google search engine

जमीयत यूथ क्लब द्वारा जामिया अनावरूल उलूम बिहारी में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन

Spread the News

मुज़फ़्फ़रनगर (उत्तर प्रदेश), 19 दिसंबर | क्षेत्र के जामिया अनवारूल उलूम गांव बिहारी में जमीयत यूथ क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड शिविर का समापन ट्रेनर मास्टर अमीर आलम के नेतृत्व में किया गया ।
प्रशिक्षण शिविर में मदरसा छात्रों ने भाग लेकर सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद के लिए प्राथमिक चिकित्सा, तंबू बनाना, शारीरिक स्वास्थ्य रखने व्यायाम, गांठ बांधना आदि का प्रशिक्षण दिया।

कैम्प के समापन पर जमीयत उलमा जिला मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष मुफ्ती बिन्यामीन कासमी छात्रों को सेवा के लिए प्रोत्साहित करने की सलाह दी उन्होंने कहा कि हर इंसान को सेवा का जुनून पैदा करना चाहिए क्योंकि पैगंबर की हदीसों में सेवा का जिक्र है । मुफ्ती बिन्यामीन ने कहा की पैगम्बर साहब ने कहा है की विकसित हो जाओ और अपने अंदर महान गुण पैदा करे हैं।

शिविर के समापन समारोह में जमीयत उलेमा जिला महासचिव कारी जाकिर कासमी और मौलाना सैयद मुहम्मद साद खानजहांपुरी ने भाग लिया और छात्रों को मनुष्यों की सेवा के मार्गदर्शक सिद्धांत बताए। कारी जाकिर कासमी और मौलाना सैयद मुहम्मद साद खानजहांपुरी ने कहा कि जमीयत यूथ क्लब का उद्देश्य लोगों की सेवा करना है और जमीयत यूथ क्लब लोगों की सेवा करने में किसी भी धर्म या जाति के बीच कोई भेदभाव नहीं करता है। उन्होंने कहा की हमारे देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी खुद अपने मन की बात एपीसोड में सराहना कर चुके है।

संस्था के संचालक मुफ्ती अब्दुल कादिर कासमी ने कहा कि मौलाना सैयद महमूद असद मदनी के नेतृत्व में जमीयत यूथ क्लब देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों की सेवा का काम कर रहा है। कार्यक्रम को मुफ्ती मुजीब नदवी ने भी संबोधित किया और कारी उस्मान ने भी अपने विचार रखे।

इस मौके पर प्रबंधक हाफ़िज़ उमर फ़ारूक़ ने सभी का आभार व्यक्त किया । इस मौके पर मुफ्ती मुजीब नदवी, कारी जावेद, कारी शहजाद, मौलाना शकील, कारी उस्मान, मोलाना हातिम, मुफ्ती आसिफ, हाफिज मुबीन, आस मुहम्मद, मुहम्मद याकूब, कारी सादिक, मुहम्मद आरिफ, सैयद मुहम्मद,मुन्ना क़ुरैशी , कारी उमर, मेहरबान कुरैशी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments