जालंधर, 16 दिसंबर | सेंट जोसेफ बॉयज स्कूल के प्रांगण में साइंस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें तीसरी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य मेहमान श्रीमान मनीष कुमार जी (डी ईओ प्राइमरी )जालंधर , श्रीमान हरमेश लाल घेरा जी, प्रोफेसर डॉ रुपम जगोटा जी डीन (गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, जालंधर) का स्कूल बैंड के साथ स्वागत किया गया। स्कूल के डायरेक्टर परम आदरणीय फादर एंटोनी तुरुथिल जी ने फूलों के गुलदस्ते के साथ मुख्य मेहमान का औपचारिक रूप से स्वागत किया । परम आदरणीय फादर एंटोनी तुरुथिल, आदरणीय प्रिंसिपल सिस्टर जेन जोस तथा वाइस प्रिंसिपल सिस्टर डोना की अगवाई में सभी ने कार्यक्रम की जिम्मेदारी बड़ी अच्छी तरह से निभाई।
प्रदर्शनी काआरंभ 10:00 बजे हुआ और उद्घाटन मुख्य मेहमान श्रीमान मुनीश कुमार जी ( डी ईओ) ने और हरमेश लाल घेरा (डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट ऑफ प्रिंसिपल असोसिएशन) जालंधर के द्वारा किया गया। इसमें स्कूल के विद्यार्थियों और उनके माता पिता को आमंत्रित किया गया था। इस प्रदर्शनी में बच्चों ने विभिन्न विषयों पर बनाए गए मॉडल प्रदर्शित किये थे।इनमें गणित विज्ञान आदि विषयों पर बनाए गए मॉडलों में चंद्रयान ,सौर ऊर्जा ,डी सी मोटर, स्पेस सैटेलाइट, इलेक्ट्रॉनिक बेल, एंटी थरमल लेजर ,डिटेक्टर अल्फा पार्टिकल ,डायलिसिस मशीन वाटर फिल्ट्रेशन स्मार्ट सिटी नैनो पार्टिकल इलेक्ट्रोलेसेस विंड मिल। ,भाखड़ा नांगल डैम ,कंप्यूटर मॉडल ,स्मार्ट स्ट्रीट लाइट्स,वाटर साइकिल आदि मॉडल तैयार किए गए।
स्कूल के डायरेक्टर रेव. फादर एंथोनी तुरुथिल ने रेव. सिस्टर प्रिंसिपल जेन जोस जी ने प्रदर्शनी के मुख्य मेहमानो के साथ मिल कर छात्रों की ओर से तैयार किए गए विभिन्न मॉडलों को देखा और छात्रों की भरपूर प्रशंसा की। छात्रों की ओर से बनाए गए मॉडल आकर्षण का केंद्र बने। स्कूल के डायरेक्टर रेव.फादर एंथोनी जी के द्वारा मुख्य मेहमानो को यादगारी चिन्ह भेंट किए गए और उनका धन्यवाद किया गया। प्रो.डॉक्टर रूपम जगोटा जी के द्वारा छात्रों को सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आए छात्रों के माता पिता ने स्कूल के इस प्रयास की प्रशंसा की और कहा के इस तरह छात्र हर क्षेत्र में उन्नति प्राप्त कर सकते हैं।





