Monday, September 28, 2026
No menu items!
Google search engine

फतेहगढ़ साहिब: SHO और मुंशी से तंग आकर नहर में कूदे ASI का शव बरामद

Spread the News

फतेहगढ़ साहिब, 14 दिसंबर | सरहिंद जीआरपी में तैनात एएसआई सुखविंदर पाल सिंह का शव हरियाणा के फतेहाबाद में एक नहर से बरामद किया गया है। SHO और मुंशी से नाराज होकर ASI ने सरहिंद भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी।

मृतक की कार भाखड़ा नहर के किनारे खड़ी मिली और पुलिस को पास में ही एएसआई का सुसाइड नोट भी मिला। इसमें जीआरपी सरहिंद के एसएचओ और मुंशी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। पुलिस दो दिन से लापता एएसआई सुखविंदर पाल सिंह की तलाश कर रही थी।

एएसआई सुखविंदर पाल सिंह सरहिंद जीआरपी में तैनात थे। वह ड्यूटी से अपने घर गांव चरनार्थल नहीं पहुंचा था और सुबह उसकी कार भाखड़ा नहर सरहिंद के पास पड़ी मिली थी। इसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला।

गोताखोरों की मदद से एएसआई की तलाश की जा रही थी, जिसका शव बुधवार को बरामद किया गया। इसकी पुष्टि करते हुए मुलेपुर थाना प्रभारी गुरदीप सिंह ने बताया कि शव को फतेहगढ़ साहिब लाया जा रहा है।

सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि मृतक एएसआई सुखविंदर पाल सिंह ने सुसाइड नोट में लिखा था कि SHO गुरदर्शन सिंह और मुंशी गुरिंदर सिंह ढींडसा उन्हें परेशान करते थे।

वर्ष 2022 की एफ.आई.आर 18 नंबर में चालान पेश करने के लिए उसे  परेशान किया जा रहा था। इसके चलते वह आत्महत्या कर रहा है। इससे पहले रेलवे पुलिस डीएसपी जगमोहन सिंह ने कहा था कि सरहिंद SHO और मुंशी दोनों को लाइन हाजिर करने को कहा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments