मुंबई। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने ट्विटर पर अपनी आगामी वेब सीरीज़ Taj – Divided by Blood की पहली झलक को सांझा किया है। जिसमें वह शेख सलीम चिश्ती के लुक में ऩजर आ रहे हैं। इस अवतार में उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल हो रहा है।
इस लुक को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने अपनी वेब सीरीज़ का ऐलान किया, जिस पर एक यूज़र ने उन्हें स्ट्रगलिंग ऐक्टर कह दिया। दरअसल, धर्मेंद्र ने अपना लुक शेयर करते हुए लिखा, ‘दोस्तों, मैं ताज फिल्म में सूफी संत शेख सलीम चिश्ती का किरदार निभा रहा हूँ। छोटा लेकिन महत्वपूर्ण किरदार। आपकी शुभकामनाओं की आवश्यकता है।
इस पर तमाम फैन्स ने उन्हें बधाई दी और उनके लुक की तारीफ की। वहीं एक यूज़र ने लिखा, ‘क्यो’ ये एक स्ट्रगलिंग अभिनेता की तरह व्यवहार कर रहे हैं?” इसका धर्मेंद्र ने अच्छा जवाब दिया। उन्होंने लिखा जीवन एक सुंदर संघर्ष है, आप, मैं, सब, संघर्ष कर रहे हैं। आराम का मतलब है आपके खूबसूरत सपनों का अंत.. आपकी खूबसूरत यात्रा का अंत। बता दें कि धर्मेंद्र की ये फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है।
जो मुगल साम्राज्य के पवित्र हॉल में खेली जाने वाली उत्तराधिकार की कहानियों का वर्णन करता है। कहानी सम्राट अकबर के शासनकाल के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक योग्य उत्तराधिकारी की तलाश में है। नसीरुद्दीन शाह इसमें बादशाह अकबर की भूमिका निभा रहे हैं। इस वेब सीरीज़ में महान राजवंश की सुंदरता और क्रूरता को दिखाया गया है।



