Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

मौसम विभाग का अलर्ट: पंजाब में ज्यादा रहेगा कोहरा, अगले तीन दिन रहेगा घना कोहरा

Spread the News

चंडीगढ़, 13 दिसंबर | आने वाले दिनों में पंजाब में ठंड अपना कहर मचायेगी। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा और लुधियाना येलो अलर्ट के तहत हैं। लोगों को ठंड से बचने के लिए एहतियात बरतने को भी कहा गया है। अभी की बात करें तो रात में पारा काफी नीचे चला जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments