जालंधर, 12 दिसंबर | पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस के प्री प्राइमरी विंग में आज प्रिंसीपल डॉक्टर रश्मि विज और सविता शर्मा (सुपरवाइजर) की देखरेख में कक्षा नर्सरी से पहली तक के छात्रों के लिए अंग्रेजी कविता उच्चारण गतिविधि का आयोजन किया गया था। छात्रों ने अपनी कविता के पंखों पर कल्पना की दुनिया में ले जाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा यूकेजी और पहली के विद्यार्थियों ने ‘वी विल रॉक यू’ गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी। प्रिंसीपल डॉ. रश्मि विज ने बच्चों के आत्मविश्वास और बढ़िया प्रदर्शन की सराहना की और बच्चों को प्रमाण पत्र दिए। अध्यापिका नीना, मानसी, अमन और सिल्की भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।
कक्षा नर्सरी में आउटस्टैंडिंग प्रतियोगी नायरा, यक्षिता, ऑस्टिन रहे। वहीं एक्सीलेंट आर्या, जिशान, दैविक और गुड हृदय ,आरवप्रीत, हिनाया ,आद्या और रियांशी रहे।
कक्षा एलकेजी में आउटस्टैंडिंग प्रतियोगी रीशिका ,बानी ,पीहू। एक्सीलेंट इशमिता, अनिका ,गुरनाज ,नवराज, गुनिका और गुड हरनूर, वन्या, रेहानवीर ,फतेह रहे।
कक्षा यूकेजी में आउटस्टैंडिंग प्रतीयोगी रहे अमरीन ,विवान, आव्या,हार्दिका और हरमनप्रीत। एक्सीलेंट रूहानी ,रूहानिका ,ऋषिका, मन्नत, युवान ,जसप्रीत। गुड अथर्व ,दिवित, दिशिता, गुरु प्रकाश, गुरनाज, हिमायू, मेहताब रहे।
कक्षा पहली में आउटस्टैंडिंग प्रतियोगा रहे रेयांश ,तनवीर ,सिदकरूप, नवप्रीत। एक्सीलेंट सहज ,रूहान, नित्या, हरकीरत और वहीं गुड सिया, अनन्या और लवजोत रहे।




