अबोहर/फाजिल्का, 12 दिसंबर | यहां के भागसर गांव में एक शादी में गए एक युवक को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया गया। युवक पर बिना बुलाए एक शादी में जाने का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक, सोमनाथ गांव में एक शादी में गए थे, वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनसे पूछा कि आप लड़के की तरफ से आए हैं या लड़की की तरफ से, जिस पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, तो वहां मौजूद लोगों ने उसे बुरी तरह पीटा।
घायल अवस्था में उन्हें यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जांच बहाववाला थाने के एएसआई गिरीश कुमार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवक का बयान दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



