मलोट(मुक्तसर), 10 दिसंबर | मुक्तसर रोड स्थित मकदर कॉटन फैक्ट्री में भीषण आग लगने से नरमा कपास की 140 गांठें जलकर राख हो गईं। फैक्ट्री मालिक सुरिंदर सिंह के मुताबिक उन्हें करीब 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
आग सुबह-सुबह लगी। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी गाड़ियां लेकर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ऑफिसर हरदीप सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर वह टीम के साथ पानी की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे।




