जालंधर, 10 दिसंबर | शहर के सुची गांव के पास रविवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसा पठानकोट चौक के साथ लगते सुच्ची गांव की काली सड़क के पास हुआ। मामले की जांच के लिए थाना रामामंडी पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
रामामंडी पुलिस स्टेशन के एडिशनल SHO अरुण कुमार ने बताया कि हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। एक ऑटो में करीब चार लोग सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो हाईवे पर कई बार पलटा। घटना के बाद कार सवार तुरंत मौके से भाग गए।
तीन घायलों में से एक की हालत गंभीर है
घायलों का इलाज पठानकोट चौक के साथ लगते एक निजी अस्पताल में चल रहा है। तीन घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।



