Monday, April 13, 2026
No menu items!
Google search engine

गुज्जर समुदाय को भी पंजाब वक्फ बोर्ड एवं माईनारिटी सेल व मुस्लिम डेवलपमेंट बोर्ड में दी जाए नुमाइंदगीः मुख्तियार अली

Spread the News

पंजाब की तरक्की ओैर उसको खुशहाल बनाने को गुज्जर समुदाय का रहा है मुख्य योगदान

मालेरकोटला 5 दिसंबर। जानकारी के अनुसार पंजाब के प्रसिद्ध समाज सेवी श्री मुख्तियार अली ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान को एक समूह गुज्जर समुदाय की ओर से एक पत्र लिखा है। जिस में उन्होंने मान सरकार से जहां एक ओर बिरादरी के लोगों को नजर अंदाज कर दिये जाने की बात कही है, वहीं उन्होंने ने श्री मान से मांग की है कि और लोगों की तरह इस गुज्जर समुदाय को भी पंजाब वक्फ बोर्ड एवं माईनारिटी सेल अथवा मुस्लिम डेवलपमेंट आदि बोर्ड में नुमाइंदगी दी जाए।

वहीं श्री मुख्तियार अली ने कहा कि गुज्जर समाज का पंजाब की तरक्की ओैर उसको खुशहाल बनाने के योगदान को हरगिज नहीं भूलना चाहिए। क्या वजह है कि पंजाब में बनने वाली सभी सरकारें हमारे साथ भेद भाव करती हैं। उन्होंने श्री मान को यह याद दिलाते हुए कहा कि पंजाब की सरकार आम आदमी की पार्टी है जिसमें समूह लोगों को साथ चलने की बात की जाती है तो उस लिहाज से हमारी गुज्जर बिरादरी की ओर जरूर ध्यान देना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments