Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर: हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से नौजवान की मौत, परिवार वालों ने लगाए ये आरोप

Spread the News

जालंधर, 4 दिसंबर | महानगर के हरगोबिंद नगर से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। छत पर खड़े होकर बात कर रहा युवक हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आ गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान महोम्मद साजीद (20) पुत्र महोम्मद वसीम निवासी मोहल्ला हरगोबिंद नगर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि घटना कल रात की है।

घटना को देखते हुए परिवार के सदस्यों का आरोप है कि यह महज एक हादसा नहीं है। उनका कहना है की उनके बेटे का मर्डर किया गया है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई पीड़ित पक्ष के बयान आने के बाद की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments