गुरदासपुर, 3 दिसंबर | दीनानगर के बहरामपुर थाना इलाके में कुछ बदमाशों ने 12 बोर राइफल से कार सवार पर अंधाधुंद गोलीयां चलाईं जिसके चलते कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है।
अधिक जानकारी देते हुए थाना प्रमुख ने बताया कि पीड़ित रमेश कुमार गुरदासपुर अपनी पत्नी और एक छोटा बेटे के साथ कार में सवार होकर आ रहा था। जब वह गांव घकला रोड पर पहुंचा तो सड़क के किनारे एक स्विफ्ट कार खड़ी थी, जिसमें उक्त आरोपी सौरव, अबी, गणेश कुमार, मोहित और गोरा खड़े थे।
रमेश कुमार ने बताया कि गोरा के पास 12 बोर की राइफल थी, जब वह उसके पास से गुजरने लगा तो गोरा ने उसकी कार पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें कुछ गोलियां कार के सामने वाले शीशे पर लगीं और 2 गोलियां उनके कंधे और सीने में लगीं।
इस घटना के दौरान वह अपनी कार छोड़कर अपने परिवार के साथ घर पहुंच गए, जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने उन्हें इलाज के लिए गुरदासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के बाद पांचों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।



