Wednesday, June 17, 2026
No menu items!
Google search engine

रंजिश के चलते शराब ठेकेदार की गोलियां मारकर हत्या, 2 बहनों का इकलौता भाई था विकास

Spread the News

हिसार (हरियाणा), 2 दिसंबर | हिसार में बदमाशों ने शराब ठेकेदार विकास केसी की 15 गोलियां मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब मृतक और उसके साथी घर लौट रहे थे, तभी अचानक 2 बाइक सवार और एक कार में आए बदमाशों ने आकर उनपर फाइरिंग करदी जिसमें मृतक के 2 साथी सोनू उर्फ ​​मुलड़ और अजय भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना के बाद पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दीया। जानकारी के अनुसार घटना के पीछे का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। ठेकेदार विकास के पिता की भी कुछ दिन पहले मौत हो गई थी।

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि हमलावरों में सत्यदीप उर्फ ​​मिश्रा, सागर उर्फ ​​बच्ची, काला खैरमपुरिया, आशीष उर्फ ​​लालू, सन्नी और गांव के कुछ और लड़के भी शामिल थे। गोली लगने से विकास की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सोनू की पीठ में 2 गोलियां लगीं। अजय के हाथ में गोली लगी, जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गये। सोनू की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद हमलावर वहां से भाग निकले।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments