Sunday, August 2, 2026
No menu items!
Google search engine

जी ए वी पब्लिक स्कूल रोज वुड में प्रथम हरियाणा कायस्थ समागम समारोह हुआ सम्पन्न

Spread the News

श्रीमती नीरा शास्त्री जी मुख्य अतिथि के रूप में हुईं शामिल

Svg%3E

गुरुग्राम  28  नवंबर।  जी ए वी पब्लिक स्कूल रोज वुड सिटी गुरुग्राम हरियाणा में प्रथम हरियाणा कायस्थ समागम समारोह सम्पन्न हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती नीरा शास्त्री जी की गरिमा मयी उपस्थिति रही। समागम के मुख्य आयोजक सामाजिक कार्यकर्ता श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव एवं तरुण भटनागर (हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष कायस्थ चित्रगुप्त महासभा) थे जिनके कड़े परिश्रम लगन का परिणाम था समारोह की भव्य सफलता।
समारोह में जी ए वी पब्लिक स्कूल गुरुग्राम व सहज शक्ति एन जी ओ के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया। मिथुन नामक बाल कलाकार की प्रस्तुति तो सबको अचम्भित कर दिया। समारोह बहुत ही शानदार रहा।
मुख्य अतिथि कायस्थ शिरोमणि श्रीमती नीरा शास्त्री जी (पुत्रवधू पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व लाल बहादुर शास्त्री जी) ने अपने सम्बोधन में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की खूब सराहना की। एवं समारोह के आयोजक श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव एवं तरुण भटनागर जी को इतना बड़ा समारोह कराने के लिए बधाई दी व प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कायस्थ समाज में व्याप्त नीरसता अनेकता के विरुद्ध आवाज उठाई और एकजुटता व समाज व राष्ट्र के उत्थान हेतु सभी कायस्थ समाज को आगे आने का आह्वान किया। समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती नीरा शास्त्री जी समागम समारोह में काफी प्रसन्न दिखीं।
विशिष्ट अतिथि सुप्रीम कोर्ट आप इण्डिया के वरिष्ठ और जाने माने अधिवक्ता श्री राजीव कुमार रंजन (राष्ट्रीय महासचिव कायस्थ चित्रगुप्त महासभा) ने भी अपने उद्बोधन में समागम के आयोजक श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव एवं तरुण भटनागर की भूरी भूरी सराहना की और आशा व्यक्त किए कि ऐसा समारोह और भी होते रहने चाहिए जिससे कायस्थ समाज में जागरूकता लाई जा सके।
अन्य विशिष्ट अतिथियों सर्वश्री योगेन्द्र श्रीवास्तव (अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा दिल्ली पंजि),विजय श्रीवास्तव (राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा, गाजियाबाद), जितेन्द्र बच्चन (महासचिव अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा, गाजियाबाद) सुश्री मीनाक्षी रंजन (सहज शक्ति एन जी ओ), श्रीमती दीपशिखा श्रीवास्तव इत्यादि अतिथियों ने सम्बोधित किया।
मुख्य अतिथि श्रीमती नीरा शास्त्री जी को श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव एवं तरुण भटनागर ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। एवं मुख्य अतिथि ने आए हुए समस्त विशिष्ट अतिथियों एवं विद्वानों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। मुख्य अतिथि ने कलाकार श्री प्रमोद सिन्हा जी को विशेष रूप से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले समस्त बच्चों को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रभारी श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं आए हुए समस्त सम्माननीय चित्रांश बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया एवं सामाजिक एकता एवं राष्ट्र की उन्नति सामाजिक सेवा पर बल दिया। अंत में आयोजक गण श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव एवं तरुण भटनागर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments