Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

वैलेंटाइन वीक में हुई थी लव मैरिज, उसी हफ्ते पत्नी की कर दी बेरहमी से हत्या, रूह हिला देने वाली प्रेम कहानी

Spread the News

ग्वालियर। वैलेंटाइन वीक पर एक युवक ने अपनी पत्नी की बेवफाई से नाराज़ होकर उसकी हत्या कर दी। बहोदापुर थाने के किशन बाग इलाके में अवधेश वंशकर ने अपनी पत्नी सोनम की बेरहमी से हत्या कर दी।

परिजनों ने बताया कि 3 दिन पहले अवधेश ने सोनम को एक लड़के से वॉट्सऐप पर बात करते हुए पकड़ लिया था। तभी से दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। 9 फरवरी की रात मामला इस कदर बढ़ गया कि अवधेश ने अपनी पत्नी सोनम की तेज़धार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद वह सुबह थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

जानकारी के अनुसार हत्या के बाद आरोपी अवधेश सीधे बहोदापुर थाने चला गया। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की है। पुलिस उसे किशन बाग ले गई। वहीं घर में उनकी पत्नी सोनम का शव पड़ा था।

महिला के शरीर पर तेज़धार हथियार के निशान थे। अवधेश ने लाठी-डंडों के अलावा तेज़धार हथियारों से भी उसकी हत्या कर दी। बहोदापुर पुलिस ने फौरन सोनम के शव को पोस्टमार्टम के लिए जैरोग्य अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति अवधेश को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्वालियर के किशन बाग इलाके का रहने वाला 35 वर्षीय अवधेश वंशकर लोगों को बैंड पार्टी देता था। अवधेश की सोनम से मुलाकात 3 साल पहले ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर हुई थी। वैलेंटाइन वीक के दौरान हुई ये मुलाकात जल्द ही प्यार में बदल गई।

सोनम के परिवार में कोई नहीं था इसलिए उन्होंने अवधेश से प्रेम विवाह किया। दोनों की लाइफ अच्छी चल रही थी, लेकिन कुछ महीने पहले सोनम की मुलाकात झांसी के एक लड़के से हुई।

अवधेश की मां ने पुलिस को बताया कि 3 दिन पहले झांसी के लड़के ने अवधेश के मोबाइल पर सोनम के साथ आपत्तिजनक फोटो भेजी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। लेकिन जब सोनम नहीं मानी तो बीती रात अवधेश ने सोनम की हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments