Home अन्य Media इनसानियत शर्मसार: जालंधर में 16 साल के लड़के ने 9 वर्षिय बच्ची...

इनसानियत शर्मसार: जालंधर में 16 साल के लड़के ने 9 वर्षिय बच्ची को बनाया हवस का शिकार

Svg%3E
Spread the News

जालंधर, 25 नवंबर | जैना नगर में मॉडल हाउस के पास 9 साल की बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में 16 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने नाबालिग के परिवार से शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की, जिन्होंने कहा कि वह मॉडल हाउस के पास किराए के मकान में रहती है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले पीड़ित परिवार में 4 बच्चे हैं, जिनमें 3 बेटियां और 1 बेटा शामिल है।

18 तारीख को माता-पिता काम पर गए थे और उनके लौटने पर बेटी ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की। उसने बताया कि पड़ोस के एक युवक ने उसके साथ जबरन गलत काम किया है। मामले को लेकर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।