पटियाला, 24 नवंबर | नाभा में श्री श्याम वंदना महोत्सव की शोभायात्रा के दौरान उस समय भगदड़ मच गई, जब कुछ शरारती तत्वों ने यात्रा पर केमिकल फेंक दिया जिसके कारण कुछ महिलाएं झुलस गईं। इस घटना के कारण इलाके में दहशत फैल गई है।
यह घटना कॉलेज स्टेडियम में श्री श्याम परिवार संघ द्वारा आयोजित भव्य शोभा यात्रा के दौरान घटी थी। नाभा विधायक गुरदेव सिंह देवमन और भाजपा नेता राजेश बंसल बब्बू सहित प्रमुख हस्तियां उपस्थित थीं। घायल महिलाओं को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और आरोपियों को कोतवाली नाभा द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी देवेन्द्र सिंह अत्री ने आश्वासन दिया कि पीड़ित महिलाओं के बयानों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।



