Home अन्य Media अमृतसर: आशिक के साथ होटल पहुंची शादीशुदा औरत, पती ने परिवार संग...

अमृतसर: आशिक के साथ होटल पहुंची शादीशुदा औरत, पती ने परिवार संग छापा मारा तो दीवार फांदकर हुई फरार

Svg%3E
Spread the News

अमृतसर, 20 नवंबर | श्री दरबार साहिब के पास एक होटल के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। प्रेमी के साथ होटल में मौजूद पत्नी के पति ने परिवार के साथ होटल पर धावा बोल दिया। जिसके बाद वह दोनों होटल की छत से कूदकर भाग गये। जानकारी के अनुसार वे दोनों अक्सर होटल में आया करते थे।

अधिक जानकारी देते हुए पीड़ित पती ने बताया की उसका उसकी पत्नी से केस चल रहा है। इसके अलावा जिस होटल में वह गये थे वहां पर न उनकी कोई एंट्री मिली और उपर से उन्होंने CCTV की फुटेज दिखाने से भी साफ इनकार कर दिया है। पुलिस के द्वारा आशिक और फरार हुई औरत के वाहनों को जब्त कर लिया गया है, आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।