Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

राजस्थान: बस ड्राइवर ने महिला को अगवा कर पिलाई शराब; फिर किया बलात्कार

Spread the News

राजस्थान, 19 नवंबर | जयपुर में एक बार फिर रेप की बड़ी घटना सामने आई है। यहां के हरमारा थाना क्षेत्र में एक मिनी बस के ड्राइवर ने एक महिला का अपहरण कर लिया। बाद में उन्होंने उसे जबरन शराब पिलाई और उसके साथ बलात्कार किया। घटना को अंजाम देने के बाद बस चालक पीड़िता को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया।

महिला के लापता होने की खबर लेकर जब उसके परिजन हरमारा थाने पहुंचे तो पुलिसवालों ने रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय उन्हें भगा दिया। पुलिस कमिश्नर ने मामले में लापरवाही बरतने वाले दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

घटना के बाद हंगामे की सूचना मिलने पर बीजेपी प्रत्याशी दीया कुमारी भी मौके पर पहुंचीं, जिसके बाद मामला आला अधिकारियों तक पहुंच गया। इस पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बस चालक की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, रेप की घटना गुरुवार को जयपुर में हुई। दुष्कर्म पीड़िता गुरुवार दोपहर दो बजे अपनी सास के साथ बाजार से घर लौट रही थी। इसी दौरान एक बस ड्राइवर ने महिला का अपहरण कर लिया। पीड़िता अपने घर से कुछ दूरी पर नशे की हालत में मिली थी। उसने कहा कि ड्राइवर ने उसे जबरन शराब पिलाई और उसके साथ बलात्कार किया।

शुक्रवार को जैसे ही स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी हुई तो वहां हंगामा मच गया। इसको लेकर स्थानीय लोग काफी नाराज थे। लोगों ने एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में एडिशनल डीसीपी राम सिंह शेखावत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments