Thursday, June 11, 2026
No menu items!
Google search engine

वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे मोहम्मद शमी को योगी सरकार कि ओर से बड़ा तोहफा

Spread the News

नई दिल्ली, 18 नवंबर | क्रिकेट वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी कर टीम इंडिया को फाइनल तक पहुंचाने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को तोहफा मिला है। योगी सरकार उनके गांव अमरोहा के सहसपुर अलीनगर में एक मिनी स्टेडियम बनाने जा रही है। इसके लिए अमरोहा जिला प्रशासन ने जमीन भी देख ली है।

Svg%3E

डीएम राजेश त्यागी के मुताबिक यह मिनी स्टेडियम 1.092 हेक्टेयर में बनाया जाएगा। इसका प्रस्ताव प्रशासन को भेज दिया गया है। यूपी में खिलाड़ियों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए योगी सरकार ने गांव-गांव में मिनी स्टेडियम बनाने की पहल की थी। मैदान में ओपन जिम समेत अन्य सुविधाएं भी होंगी, ताकि खिलाड़ी वहां अभ्यास कर सकें। इसी तरह वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज मोहम्मद शमी के गांव में मिनी स्टेडियम बनाने का फैसला किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments