Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

बरनाला से बड़ी खबर: ट्यूशन पढ़के आ रहे 3 छात्रों की भीषण सड़क हादसे में मौत

Spread the News

बरनाला, 16 नवंबर | यहां से बेहद दुखद खबर सामने आई है। बीती रात घुन्नस रोड पर 2 मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 स्कूली छात्रों की मौत हो गई। जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक सभी छात्र ट्यूशन से लौट रहे थे तभी रास्ते में उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हो गया।

शिवराज सिंह के पिता जगसीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा और भतीजा गुरदीप सिंह पुत्र जगदेव सिंह निवासी डबवाली अपने एक दोस्त को गांव घुन्नस से छोड़ने के बाद वापस तपा आ रहे थे। छात्र धर्मप्रीत सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह और दमनप्रीत सिंह पुत्र नायब सिंह निवासी घुन्नस मोटरसाइकिलों से सीधी टक्कर हो गई, जिसमें दमनप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई।

बाकी घायलों को मिनी सहारा क्लब की एंबुलेंस द्वारा सिविल अस्पताल तपा में दाखिल करवाया गया, लेकिन छात्र धर्मप्रीत सिंह और गुरदीप सिंह ने दम तोड़ दिया और गंभीर रूप से घायल तपा निवासी शिवराज सिंह की आदेश अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments