Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

खुद को लारेंस बिश्नोई का भाई बता परिवार से मांगी 5 करोड़ की फिरौती, बोला: न दिये तो गोली मार दुंगा

Spread the News

कपूरथला, 16 नवंबर | एक गैंगस्टर का नाम लेकर फिरौती मांगने की खबर सामने आई है। कपूरथला में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताकर करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस ने गांव कोकलपुर निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

कोकलपुर निवासी गुरविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि कल शाम 7.25 बजे उनके मोबाइल पर कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि वह लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई है। आरोपी ने फिरौती की मांग की और कहा कि अगर फिरौती नहीं दी गई तो वह उसे गोली मार देगा। पीड़ित ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

पुलिस टेक्निकल सेल की मदद से जांच कर रही है कि कॉल कहां से आई और किसने की। इतना ही नहीं आरोपियों ने रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments