Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine

सिद्धू के जल्द रिहा ना किये जाने से समर्थक नाराज़- मनीष तिवारी ने भी पंजाब राज्यपाल को दे डाली सलाह

Spread the News

चंडीगढ़। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के बाद सांसद मनीष तिवारी भी पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के पक्ष में आ गए हैं। तिवारी ने भी ट्विटर पर अपना समर्थन दिया और पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से अपनी शक्तियों का उपयोग करने का आग्रह किया।

पटियाला जेल में सजा काट रहे क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू के जल्द रिहा नहीं होने से उनके समर्थक नाराज हैं। उनके समर्थकों के साथ पार्टी में उनके विरोधी भी उनकी रिहाई की मांग कर रहे हैं। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने भी शनिवार को ही सिद्धू की रिहाई की मांग उठाई थी।

सिद्धू के समर्थक 26 जनवरी को सिद्धू की रिहाई की उम्मीद कर रहे थे। उन्होंने पूरे पंजाब में पटियाला जेल के बाहर स्वागत बोर्ड लगाकर कार्यक्रम भी आयोजित किया। सिद्धू की रिहाई नहीं होने पर समर्थकों ने ना सिर्फ निराशा जताई बल्कि गुस्सा भी जताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments