Saturday, October 3, 2026
No menu items!
Google search engine

मोहाली: मामूली झगड़े के बाद युवक ने दोस्त की हत्या की; खेत में दिया घटना को अंजाम

Spread the News

मोहाली, 14 नवंबर | यहां एक भयानक घटना घटी है। जिले के माजरी ब्लॉक के खिजराबाद गांव में खेतों में काम कर रहे एक व्यक्ति ने अपने दोस्त के सिर पर फावड़े से वार कर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान शंकर के रूप में हुई है, जबकि मृतक की पहचान मुनीलाल के रूप में हुई है।

File Photo

खिजराबाद गांव के खेत मालिक ने बताया कि शंकर और मुनीलाल दोनों खेत में ट्यूबवेल पर रहते थे और मजदूरी करते थे। मृतक रोज सुबह उनके घर चाय पीने आता था, लेकिन जब वह सुबह चाय पीने नहीं आया तो उसने खेतों में जाकर देखा। मुनी लाल का शव ट्यूबवेल के पास खून से लथपथ पड़ा था।

उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और शंकर से इस बारे में पूछताछ की, लेकिन वह टालमटोल करता रहा। जब पुलिस ने उस पर सख्ती दिखाई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया है।

इस मामले को लेकर मोहाली पुलिस स्टेशन माजरी के प्रभारी इंस्पेक्टर योगेश कुमार ने कहा कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इन दोनों के बीच कोई पुरानी दुश्मनी नहीं थी. दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके चलते शंकर ने मुनीलाल की हत्या कर दी। बाकी जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments