चंडीगढ़। गांव फुल्लाँवान के राजकीय उच्च विद्यालय के पूर्व प्रभारी द्वारा 10वीं कक्षा के छात्रों का बोर्ड परीक्षा शुल्क जमा नहीं करने का मामला शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस तक पहुंच गया है, जिसके बाद मंत्री द्वारा सख्त कदम उठाये गये हैं। उन्होंने उक्त मामले की जांच के आदेश शिक्षा सचिव को जारी कर पूर्व प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा है। बता दें कि फुल्लाँवान गांव के कुछ लोगों ने शिक्षा मंत्री से शिकायत की थी कि पूर्व प्रभारी की लापरवाही के कारण छात्रों को बोर्ड परीक्षा शुल्क के रूप में 500 रुपये के जुर्माने के साथ जमा करना पड़ा है। जिस में स्कूल के कुछ अध्यापकों ने अपने स्तर पर पैसे इकठ्ठे करके बोर्ड को जुर्माना करवया है।



