Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

लंबित मांगों को लागू न करने के विरोध में किसान 26 नवंबर को करेंगे चंडीगढ़ कूच

Spread the News

लुधियाना12 नवम्बर। केंद्र सरकार और पंजाब सरकार की ओर से किसानों की लंबित मांगों को लागू न करने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन पंजाब पक्खोवाल 26 नवंबर से तीन दिन के लिए चंडीगढ़ का घेराव करेगी। इस घेराव में देश के 32 किसान संगठन शामिल होंगे।

उक्त बातें यूनियन के प्रदेश प्रधान हरिंदर सिंह लक्खोवाल और सरपरस्त अवतार सिंह मेहलों ने बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब से हजारों की संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर के साथ शामिल होंगे। इसके बाद भी किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो फिर दिल्ली की तरफ कूच किया जाएगा और अनिश्चितकाल के लिए हजारों किसान मोर्चा खोलकर बैठ जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments