लुधियाना, 11 नवंबर | जीआरपी और आरपीएफ पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी। अवैध 2kg सोने की समगलिंग कर रहे दो आरोपियाों को हिरासत में ले लिया है। आरोपी इलाहाबाद से अमृतसर करते थे सोने की तस्करी।
जानकारी के अनुसार लुधियाना जीआरपी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लुधियाना रेलवे स्टेशन से सोने की स्मगलिंग हो रही है, जिसके चलते पुलिस ने रेलवे स्टेशन की चैकिंग बढ़ा दी थी, और दोनो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े। गिरफ्तार युवकों की पहचान अमरजोत और अमरीक के रूप में हुई। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ट्रेन से लुधियाना आए हैं और उन्हें लुधियाना में एक सुनार को सोना सप्लाई करना था। फिलहाल पुलिस ने यह मामला एक्साइज डिपार्टमेंट की टीम को दे दिया है। इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।



