Saturday, June 13, 2026
No menu items!
Google search engine

हरियाणा के सोनीपत में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत

Spread the News

हरियाणा के सोनीपत से चार व्यक्तियों की संदिग्ध हालात में मौत होने का मामला सामने आया है। प्रथम जांच में इसे जहरीली शराब पीने से हुई मौत का मामला माना जा रहा है। दरअसल, सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव शामडी में शराब पीने से 4 लोगों की हालत बिगड़ गई। जिन्हें उपचार के लिए रोहतक पीजीआई और गोहाना के खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज में भेजा गया।

इस दौरान एक व्यक्ति ने खानपुर मेडिकल कॉलेज गोहाना में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया और 2 व्यक्तियों ने पीजीआई रोहतक और चौथे व्यक्ति ने पानीपत अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान गोहाना क्षेत्र के गांव शामड़ी निवासी सुरेंद्र, सुनील, अजय के रूप में हुई, वहीं चौथा व्यक्ति अनिल उनका रिश्तेदार गांव बुढ़शाम पानीपत का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है

गौरतलब है कि चारों मृतक पानीपत के चीनी मिल में कार्य करते थे। पीड़ित परिजन मामले की जांच और सरकार से मृतक परिवारों को मुआवजा देने की मांग कर रहें हैं। हालांकि इस मामले में अब पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार हो रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments