बेंगलुरु, 10 नवंबर | जहां विराट कोहली आईसीसी वर्ल्ड कप में सुर्खियां बटोर रहे हैं, वहीं उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी की अफवाहों ने हलचल मचा दी है। हालाँकि उनके दूसरे बच्चे की उम्मीद की खबरें सोशल मीडिया पर कईं जगह में फैली हुई हैं, लेकिन कपल ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। इंस्टाग्राम पर एक वायरल वीडियो में अनुष्का बेंगलुरु में विराट के साथ आउटिंग के दौरान अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं, जिससे उनके फैंस में उत्साह बढ़ गया है। वीडियो ने प्रशंसकों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि विराट और अनुष्का इस चीज की ऑफिशियल घोषणा कब करेंगे।



