होशियारपुर, 8 नवंबर। अहिराना खुर्द से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां अपनी दुकान के बाहर खड़े पिता-पुत्र को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग घायल हो गया। घायल को तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लोगों ने चालक को पकड़ कर मेहटियाना थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी देते हुए मंजीत सिंह ने बताया कि वह अपने पिता देवी चंद (70) के साथ दुकान के बाहर खड़ा था तभी एक तेज रफ्तार गाड़ी पीबी 07-08 ईएस आई और उसे टक्कर मार दी। जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। एएसआई संजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, वाहन चालक विनोद कुमार निवासी खेड़ा रोड, फगवाड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।



