Saturday, June 20, 2026
No menu items!
Google search engine

मोगा: सिविल सर्जन ने पतीसा फैक्ट्री में छापा मार जब्त की 1647 किलो मिलावटी मिठाई

Spread the News

मोगा, 7 नवंबर | स्वास्थ्य विभाग ने आज यहां राजस्थान के जोधपुर और अबोहर से 1647 किलोग्राम मिलावटी मिठाइयां जब्त कीं। सिविल सर्जन डॉ. राजेश अत्री ने बताया कि सूचना के आधार पर उन्होंने लक्ष्मी पतीसा फैक्ट्री की जांच की। इस मौके पर फूड इंस्पेक्टर योगेश गोयल और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1392 किलो कथित मिलावटी मिल्क केक, 255 किलो खोआ बर्फी जब्त की और पैटीस समेत 4 सैंपल लिए।

फूड सेफ्टी इंसपैक्टर योगेश गोयल ने बताया कि दुकान के बाहर से तैयार कर मंगवाया गया माल जब्त कर लिया गया है। सैंपल सरकारी प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं, रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह और एसडीएम सारंगप्रीत सिंह औजला और सिविल सर्जन डॉ. राजेश अत्री ने लोगों से त्योहारी सीजन के दौरान मिठाइयां और अन्य खाद्य पदार्थ खरीदते समय गुणवत्ता पर ध्यान देने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments