Sunday, September 20, 2026
No menu items!
Google search engine

तरनतारन: अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने ही करा दी जिम ट्रेनर पति की हत्या

Spread the News

तरनतारन, 7 नवंबर | गांव घरियाला में जिम ट्रेनर रणजीत सिंह की हत्या मामले में दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, रंजीत सिंह की हत्या उसकी पत्नी ने अवैध संबंध के चलते की थी।

क्या था पूरा मामला

थाना सदर क्षेत्र के गांव घरियाला में आज सुबह जिम ट्रेनर रणजीत सिंह नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक के पिता ने बताया कि उनके बेटे का किसी से कोई झगड़ा नहीं था और न ही उसकी किसी से कोई पुरानी दुश्मनी थी। मृतक के पिता ने बताया था कि उनका बेटा विदेश से आया था और गांव में नया जिम खोला था।

इस बीच पुलिस भी कई पहलुओं से जांच कर रही थी। पुलिस की जांच की सुई मृतक युवक की पत्नी की ओर भी घूम रही थी। कड़ी जांच से पता चला कि हत्या में जिम ट्रेनर की पत्नी की संलिप्तता थी।

सब डिवीजन पट्टी के डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि रणजीत सिंह की पत्नी बलजीत कौर के गांव लखना के महावीर सिंह के साथ अवैध संबंध थे और इन्हीं संबंधों के चलते महावीर सिंह ने रणजीत सिंह की हत्या कर दी।

इस मामले में रणजीत सिंह की पत्नी बलजीत कौर, महावीर सिंह और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments