Wednesday, November 18, 2026
No menu items!
Google search engine

बठिंडा: सरकारी कर्मचारी से पराली में आग लगाने के मामले में दो किसानों गिरफ्तार

Spread the News

बठिंडा, 7 नवंबर | पराली में आग लगने से फैल रहे प्रदूषण, सांस लेने में दिक्कत और हादसों में बढ़ोतरी के चलते सरकार ने इस बार सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। इसके मुताबिक, महिमा सरजा गांव में पराली जलाने से रोकने पहुंचे अधिकारी से पराली में आग लगाने वाले किसानों में से शिवराज सिंह और सुरजीत सिंह नाम के दो किसानों को गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में कुल 9 किसानों पर एफआईआर. दर्ज किया गया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया, जिसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।

उधर, किसानों ने इस पर अपना विरोध जताया है. उनका कहना है कि सरकार की कार्रवाई गलत है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण किसानों के पास पराली जलाने के अलावा कोई उपाय नहीं है।
वहीं किसानों का यह भी कहना है कि सरकारी अधिकारी ने सहमति से पराली में आग लगाई थी, लेकिन सरकार ने हमारे खिलाफ केस दर्ज कराया है और हम इस केस का सामना करेंगे।
बता दें कि 4 नवंबर को बठिंडा के महिमा सरजा गांव में पराली जलाने से रोकने पहुंचे सरकारी अधिकारी को किसानों ने घेर लिया था। किसानों ने पहले सरकारी अधिकारी से पराली में आग लगवाई और फिर उसे छोड़ दिया। किसानों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस पर कड़ा नोटिस लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments