Thursday, June 11, 2026
No menu items!
Google search engine

बड़ी खबर: पुलिस और नशा तस्करों की मुठभेड़ में 1 को लगी गोली, करोड़ों की हेरोइन बरामद

Spread the News

तरनतारन, 5 नवंबर | तरनतारन पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 2 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। खबर यह भी है कि पुलिस से मुठभेड़ के दौरान एक तस्कर भी घायल हो गया है। डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ के दौरान घायल तस्कर के पैर में गोली लगी है।

Svg%3E

डीजीपी ने कहा कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए ड्रग्स आने की सूचना मिली थी। इसके बाद जिले भर में सतर्कता बढ़ा दी गई। भिक्खीविंड की ओर नाकाबंदी के दौरान हरिके पत्तन की ओर एक काली स्कॉर्पियो गाड़ी पीबी-47-1999 में सवार कुछ संदिग्धों के भागने की सूचना मिली तो चोहला साहिब थाना प्रभारी विनोद शर्मा ने जम्मू कश्मीर राजस्थान नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी कर दी।

आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह निवासी अर्श गांव नूरपुर, राजप्रीत सिंह राज निवासी मलके गांव जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments